Search This Blog

Sunday, July 3, 2011

मुखियों ने किया आदर्श पंचायत बनाने का वादा


-- विधान पार्षद ने मुखियों संग की बैठक
झंझारपुर (मधुबनी), नि. प्र. : अनुमंडल की पांच पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखियों ने शनिवार को अनुमंडल सभागार में विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह के समक्ष अनुमंडल प्रशासन को अपने अपने पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का वादा किया। मौका था विधान पार्षद द्वारा नवनिर्वाचित करीब एक दर्जन मुखिया के साथ अनुमंडल प्रशासन से विभिन्न जनसमस्यों के बाबत निराकरण हेतु प्रयास का। विधानपार्षद प्रो. सिंह ने एसडीओ को बताया कि मदनपुर पंचायत अनुमंडल मुख्यालय से मात्र दो किमी की दूरी पर स्थित है और मदनपुर पंचायत जाने हेतु कमला बलान का पश्चिमी तटबंध छोड़कर अन्य कोई रास्ता नहीं है इसलिए जमीन चिह्नित कर रास्ता हेतु प्रशासन अधिग्रहण की कार्रवाई करें। बेहट दक्षिण पंचायत के बाबत मुखिया राधा देवी के पति विनोद कुमार मिश्रा ने अनुमंडल प्रशासन से रेलवे स्टेशन बाजार की सब्जी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा बाजार में नाला निर्माण की मांग की। बेहट उत्तरी के मुखिया ने जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में एसडीओ ने विधानपार्षद को सभी समस्याओं पर अग्रेतर कार्रवाई की आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment