Search This Blog
Friday, July 15, 2011
आर.एन.कालेज पंडौल की स्थिति से शिक्षक संघ चिंतित
मधुबनी, वि.सं.: ल.ना.मिथिला वि.वि.शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा.सी.एम.झा और मधुबनी जिला सचिव डा.राजकुमार साह ने आर.एन.कालेज पंडौल जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और वहां की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष डा.सी.एम.झा ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के नियुक्ति कोषांग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वर्तमान कुलपति की सोच स्पष्ट व सकारात्मक है लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों के कारण ही विभिन्न कालेजों में शिक्षकों की समस्या बढ़ती जा रही है। आर.एन.कालेज शिक्षक संघ सचिव ने जानकारी दी कि इस कालेज में 25 शिक्षकों के पद रिक्त है और यहां मैथिली, उर्दू, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र विभागों में एक भी शिक्षक नहीं है। पी.शर्मा ने बताया कि उनकी नियुक्ति 1982 में तत्कालीन चयन समिति द्वारा की गई और वे लगातार अपने पद पर बने हुए हैं लेकिन उनकी सेवा विश्वविद्यालय द्वारा 1985 से मानी गई है। पदनामित प्रयोग प्रदर्शकों को भी कुलपति के आदेश के बावजूद वेतन नहीं दिया गया है। जिला सचिव डा.राजकुमार साह ने जिला परिषद की बैठक पंडौल कालेज में करने के संबंध में शिक्षकों की राय ली। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले के कालेजों के शिक्षकाें की समस्याओं को संकलित कर एल.एन.मूटा की कार्यकारिणी की अगली बैठक में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने पंडौल कालेज के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment