झंझारपुर (मधुबनी), निप्र : बीते 27 जून की रात्रि कैथिनियां गांव में दो घरों में डकैती के मामले में पुलिस शनै: शनै: अहम सुराग प्राप्त करने की ओर बढ़ रही है। बुधवार अहले सुबह अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस एवं फुलपरास थाना पुलिस की टीम डीएसपी समीरण चौधरी के नेतृत्व मे फुलपरास थाना के बेलमोहन गांव में छापेमारी कर सुरेन्द्र पासवान के पुत्र बिरजू पासवान को गिरफ्तार किया है। बिरजू के विरुद्ध पुलिस डाक्यूमेंट्री दस्तावेज होने का दावा करती है जिससे कैथिनियां डकैती कांड में उसकी संलिप्तता सिद्ध है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कैथिनियां कांड का ताना-बाना बुना बिरजू ने अपने एक अपराधी साथी के सहयोग से फुलपरास के एक होटल में बुना था। डकैती मे बम बनाने हेतु बारुद नेपाल से लाया गया था और इस पूरे प्रकरण में एक नेपाली अपराधी भी सहयोगी था। बीरजू ने पुलिस के पूछताछ में कई नामो का खुलासा किया है। मालूम हो कि 27 जून को कैथिनियां के राकेश कुमार झा, एवं कारी ठाकुर के घर डकैती में अपराधियों ने तीन लाख से उपर के समान एवं 35 हजार नकदी की लूट की थी और मारपीट में सात लोगों को घायल कर दिया था।
No comments:
Post a Comment