झंझारपुर (मधुबनी), संवाद सूत्र : बुधवार की शाम अनुमंडलीय अस्पताल मे एक विचित्र बालक ने जन्म लिया। विचित्र नवजात शिशु का मलद्वार पर लगभग एक किलो का ट्यूमर होने के कारण सामने की तरफ आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरव स्थान थाना के नरुआर गांव निवासी लूटन चौपाल की 20 वर्षीय पत्नी राशो देवी ने बुधवार को लगभग पांच बजे शाम मे उक्त शिशु को जन्म दिया। मौके पर इलाज कर रहे चिकित्सक डा. शंकरानंद देव ने बताया कि ट्यूमर की एक शल्य चिकित्सा द्वारा ठीक किया जा सकता है। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य है। इलाज के लिए नवजात को दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment