Search This Blog
Showing posts with label लड़की को छोड़ भागा अपहरणकर्ता. Show all posts
Showing posts with label लड़की को छोड़ भागा अपहरणकर्ता. Show all posts
Friday, July 15, 2011
लड़की को छोड़ भागा अपहरणकर्ता
झंझारपुर (मधुबनी), निप्र : लखनौर थाना क्षेत्र के दैयाखड़वार गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर भाग रहे अपहर्ता पुलिस दबिश के कारण लड़की को झंझारपुर में छोड़ भाग खड़ा हुआ। घटना मंगलवार रात्रि की है। इस संबंध में लखनौर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अपहृता को मेडिकल जांच में मधुबनी भेज दिया है। घटना के बाबत जानकारी है कि दैयाखड़वार गांव के कौशल सिंह के पुत्र महेश सिंह अपने एक साथी के सहयोग से गांव के भिखारी मंडल की पुत्री शुचिता को मंगलवार संध्या लेकर भाग खड़ा हुआ। शुचिता की मां सुशीला देवी ने इसकी सूचना लखनौर पुलिस को दी। पुलिस ने जब दबिश बढ़ाई तो अपहर्ता लड़की को झंझारपुर में छोड़ भाग खड़ा हुआ। हालांकि अभी तक अपहर्ता पुलिस की चंगुल से फरार है। इस संबंध में लड़की के विरूद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाबत तरह तरह की चर्चा का बाजार भी गर्म है।
Subscribe to:
Posts (Atom)