Search This Blog

Showing posts with label बदसलूकी व मारपीट की नालिसी दर्ज. Show all posts
Showing posts with label बदसलूकी व मारपीट की नालिसी दर्ज. Show all posts

Wednesday, July 6, 2011

बदसलूकी व मारपीट की नालिसी दर्ज

झंझारपुर (मधुबनी), संवाद सूत्र : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट में अंधराठाढ़ी प्रखंड के जलसैन गांव निवासी राजेश्वर राम ने नालिसी दर्ज कराते हुए अपने अंचल के सीओ राजीव रंजन सिंह के अलावा गांव के ही रंजन कुमार झा, दुर्गानंद झा एवं ब्रह्मानंद झा को मुदालह बनाया है। नालिसी सं. 436/11 में वादी ने मुदालह पर आरोप लगाया है कि मुदालहों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए मारपीट की और उनके पुत्र की जेब से जबरन 2500 रुप नकद और 12000 कीमत की घड़ी है इस संबंध में अंधराठाढ़ी अंचल के सीओ ने पूछने पर बताया कि राजेश्वर राम डीलर हैं। उनके खिलाफ शिकायत थी। जिसकी जांच मेरे द्वारा की गयी थी। जांच किये जाने के कारण ही उन्होंने कोर्ट में झूठा मुकदमा कर दिया है।