Search This Blog
Showing posts with label संदिग्धावस्था मे हुई विवाहिता की मौत. Show all posts
Showing posts with label संदिग्धावस्था मे हुई विवाहिता की मौत. Show all posts
Friday, July 15, 2011
संदिग्धावस्था मे हुई विवाहिता की मौत
झंझारपुर (मधुबनी), निप्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाराही गांव में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। घटना क बाबत जानकारी है कि मंगलवार रात शिक्षक कृपानंद ठाकुर की धर्मपत्नी आभा कुमारी खाना खाकर सोई तो उसके बाद बुधवार की सुबह जगी नहीं। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका के मायके मधेपुर थाना के सोहराय में उसके परिजनों को दी। मृतक के मां बाप स्वर्गवासी रहने के कारण मायके से एक 16 वर्षीय मृतका की बहन पूजा कुमारी आई जिसने अपनी बहन की हत्या की आशंका व्यक्त की। बुधवार दोपहर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि मृतका के गले में निशान है। मालूम हो कि मृतका शिक्षक कृपानंद ठाकूर की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बा द शिक्षक दूसरी शादी सोहराय गांव में रचाई थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)