Search This Blog

Wednesday, July 6, 2011

मानदेय को ले आंदोलन की चेतावनी

झंझारपुर (मधुबनी), नि. प्र. : लखनौर में प्रखंड शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान का मामला एक बार फिर गरमा गया है। प्रखंड शिक्षकों ने मध्य विद्यालय लौफा पर एक आपात बैठक कर आठ जुलाई तक का समय मानदेय भुगतान हेतु बीईओ को देते हुए मानदेय भुगतान नहीं होने की स्थिति में नो जुलाई को बीइओ के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यहां यह बताते चलें कि जून माह के प्रथम सप्ताह के बाद जागरण में प्रकाशित खबर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के संज्ञान लेने के बाद एसडीओ ने अविलंब भुगतान का आदेश बीइओ को दिया था। बीइओ द्वारा प्रमाण पत्र सत्यापन का कारण बताने पर एसडीओ के आदेश से ही शिक्षकों ने शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। इस प्रक्रिया के बाद बीइओ ने मात्र एक महीने का भुगतान शिक्षकों को किया जबकि मानदेय छह माह का लंबित है। एसडीओ ने बीइओ से इस संबंध में कारणपृच्छा भी की थी और बीइओ के इस आचरण को स्वेच्छाचारिता बताते हुए उच्चाधिकारी को भी प्रतिवेदित किया था। इतना के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ तो पुन: थक हार कर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन का फैसला लिया है।

No comments:

Post a Comment