Search This Blog
Friday, July 15, 2011
खींचतान के बाद प्रेमी युगल की हुई शादी
हरलाखी (मधुबनी), संवाद सूत्र : न बराती न बैंड बाजा और एक दूसरे के हो गए प्रेमी युगल। मिली जानकारी के मुताबिक विसौल पंचायत के रानीपट्टी गांव निवासी स्व. मल्हू मंडल की 19 वर्षीया पुत्री विभा कुमारी एवं हरलाखी के राम पुकार राय के 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार एक दूसरे को दो साल पहले अपना दिन दे बैठे। विभा की आंखे उस समय कृष्ण कुमार से चार हो गई जब वह रानीपट्टी में दरो साल पहले रामलीला देखने गया था। उसके बाद दोनों दुनियां वालों की नजरों से छुपकर मिलने लगे। मगर जब विभा के परिवार वालों को पता चला तब उन्होंने इस संबंध को तोड़ने के लिए दबाव बनाया। मगर विभा बीते सोमवार की रात समाजिक रस्मों रिवाजों के तोड़ते हुए प्रेमी कृष्ण कुमार के घर चली आई। इसकी सूचना हरलाखी थाना को विभा के मां के द्वारा दी गई। त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर थानों में ले आयी। मगर थाना पहुंचने के बाद भी दोनों साथ जीएंगे साथ मरेंगे की बात पर अटल दिखा। इसके लिए सबसे बड़ी रुकावट दोनों की अलग अलग जाति थी। मंगलवार को थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के बाद दोनों पक्ष आखिरकार शाम में शादी को तैयार हुए। फिर स्थानीय दुर्गा मंदिर में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हिन्दु रिती रिवाज के साथ प्रेमी युगल की शादी संपन्न हो गयी। इस मौके पर मौजूद मुखिया कृता देवी, सरपंच माधुरी देवी, पंचायम समिति सदस्य कृष्ण कुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार, हुसैन अख्तर, मो. लाल, राम एकबाल राम, रउदी राय ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment