Search This Blog

Friday, July 15, 2011

स्कार्पियों पलटी, चालक घायल

झंझारपुर (मधुबनी), निप्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझारपुर-फुलपरास एनएचव 57 नवनिर्मित फोर लेन सड़क पर बुधवार को एक सुअर को बचाने के क्रम में उजले रंग की स्कार्पियो सड़क पर से नीचे 30 फीट नीचे खेत में पलट गई। घटना में सुअर की मौत हो गई। सुअर सिमरा गांव के छेदी मल्लिक का बताया जाता है। घटना के दौरान गाड़ी मे सिर्फ चालक था जिसको गंभीर चोट आई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर बीआर 01पीबी0322 है।

No comments:

Post a Comment