Search This Blog
Friday, July 15, 2011
अपहरण नहीं मामला प्रेम प्रसंग का
झंझारपुर (मधुबनी), निप्र : लखनौर थाना के दैयाखड़वार गांव से कथित तौर पर अपहृत लड़की ने अपनी बरामदगी के बाद स्थानीय व्यवहार न्यायालय में अपने अपहरण की बात को 164 के बयान में खारिज करते हुए मामला प्रेम प्रसंग का बताया। गुरुवार को प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 164 के बयान कलमबंद हेतु प्रस्तुत की गई अपहृत सुचिता ने मंगलवार को महेश सिंह के साथ खुद घर से निकलने की बात कही। उसने कोर्ट को बताया कि वह महेश से प्रेम करती है। कोर्ट के आदेश पर लखनौर थाना के प्रशिक्षु दारोगा संजय कुमार ने सुचिता को उसकी मां सुशीला देवी एवं पिता भिखारी मंडल उर्फ डैनी को सिपुर्द कर दिया।
Labels:
अपहरण नहीं मामला प्रेम प्रसंग का
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment