Search This Blog

Showing posts with label बगैर अनुमति काटी जा रही बांध की मिट्टी. Show all posts
Showing posts with label बगैर अनुमति काटी जा रही बांध की मिट्टी. Show all posts

Tuesday, July 26, 2011

बगैर अनुमति काटी जा रही बांध की मिट्टी


मनमानी---
सड़क, रेल यातायात
व्यवस्था को खतरा
-----------------
झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सं. 2 के ढुलमुल रवैया के कारण झंझारपुर की रेल तथा सड़क यातायात पर खतरा मंडरा रहा है। कमला-बलान पुल से पश्चिमी सड़क से सटे सुरक्षा बांध (दावेल) को करीब 20 फीट में काटकर नदी से मिट्टी ढुलाई वाहनों से की जाती है। सयह दावेल सड़क एवं रेल की पटरियों को बाढ़ के प्रभाव से रोकने के लिए विभाग द्वारा बनाया गया है। दावेल को काटकर मिट्टी ढुलाई जो की जाती है उसमें क्षेत्र के दर्जनों ट्रैक्टर मालिकों के अलावा एनएच निर्माण में लगी कंपनी के पेटी कान्ट्रैक्टर भी हैं। दावेल कटाई से पूर्व किसी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सं. दो से नो ऑबजेक्सन सर्टिफिकेट भी नहीं लिया है। जिस जगह पर दावेल को काटकर सड़क एवं रेल परिवहन की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है, उस जगह से मात्र 200 फीट की दूरी पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सं. दो का कार्यालय है। अगर कमला बलान अचानक उफनाई तो यह कटाव न सिर्फ रेल सह सड़क व्यवस्था को बाधित कर देगा बल्कि झंझारपुर शहर भी इससे सीधे प्रभावित होगा। पूछने पर कार्यपालक अभियंता रणविजय सिंह ने कहा कि दावेल को बचाने की जिम्मेवारी रेलवे विभाग की है। जब इस ओर एसडीओ शाहिद परवेज का ध्यान आकृष्ट करते हुए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ विभाग को लिख रहे हैं बल्कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर डीएम को भी प्रतिवेदित कर रहे हैं।