Search This Blog

Showing posts with label अग्निशमन केन्द्र की व्यवस्था में जुटा प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label अग्निशमन केन्द्र की व्यवस्था में जुटा प्रशासन. Show all posts

Tuesday, July 26, 2011

अग्निशमन केन्द्र की व्यवस्था में जुटा प्रशासन

झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : गृह रक्षा वाहिनी द्वारा स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र की पहल पर झंझारपुर को उपलब्ध कराई गई अग्निशमन गाड़ी फिलहाल ललित कर्पूरी स्टेडियम में रहेगी। यह व्यवस्था तब तक रहेगी जबतक झंझारपुर प्रखंड के सुखेत गांव में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना नहीं हो जाती है। आग लगने की स्थिति अनुमंडल के किसी गांव के आम नागरिक अग्निशमन गाड़ी की सेवा हेतु झंझारपुर थाना के दूरभाष सं. 222214 एवं अनुमंडल कार्यालय के दूरभाष सं. 222245 पर सूचना देंगे। उपयुक्त जानकारी एसडीओ शाहिद परवेज ने दी है। श्री परवेज ने बताया कि स्टेडियम में बने क्वार्टर में गाड़ी से जुड़े दस्ता के 15 कर्मी रहेंगे। सुखेत में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना हेतु एक करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। जिसमें भवन निर्माण, दस्ता के रहने हेतु क्वार्टर एवं गाड़ी में पानी भरने के लिए बोरिंग बगैरह की व्यवस्था होनी है।