Search This Blog

Showing posts with label मंत्री संग अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई गंभीर चर्चा. Show all posts
Showing posts with label मंत्री संग अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई गंभीर चर्चा. Show all posts

Sunday, July 24, 2011

मंत्री संग अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई गंभीर चर्चा


झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र ने शनिवार को समूचे दिन अनुमंडल सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले मंत्री श्री मिश्र ने उच्च विद्यालय की समस्या सुनी। उपस्थित तकरीबन सभी विद्यालय प्रधान ने मंत्री को आरईओ प्रमंडल 2 की भवन बनाने में लेटलतीफी की शिकायत की। मंत्री ने आरईओ दो के कार्यपालक अभियंता को सभी विद्यालयों के भवन जिनका कार्य इस विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जांच कर तुरंत समस्या का समाधान करने को कहा। उच्च विद्यालय रमौली तमुरिया के प्रधानाध्यापक ने कहा कि उनके विद्यालय के पास कुल 19 वीधा जमीन है। जिसमें 13 वीधा अतिक्रमण की चपेट में है। मंत्री श्री मिश्र ने लखनौर सीओ को अतिक्रमण खाली करने का आदेश दिया और प्रधानाध्यापक को एक प्रस्ताव भेजने को कहा ताकि वहां कला एवं संस्कृति विभाग से स्टेडियम निर्माण कराया जा सके। प्राइमरी शिक्षा में बीईओ संग बैठक में मंत्री श्री मिश्र ने सभी बीईओ को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिक्षकों के मानदेय बेवजह रोकने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह जानकारी आने पर कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जिसके पास जमीन नहीं है जिसकी सं. झंझारपुर में 16, मधेपुर में 7, अंधराठाढ़ी में 13 व लखनौर में 8 है, मंत्री ने सभी सीओ को सरकारी जमीन चिह्नित करने तथा दाता की पहचान कर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री द्वारा आरईओ, बाढ़ नियंत्रण, आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक समाचार प्रेषण तक जारी थी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। शनिवार की बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राम सिंह, माध्यमिक परियोजना पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, लेखा पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सर्वशिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जगपति चौधरी, एसडीओ, डीसीएलआर, सभी बीडीओ, सीओ एवं अन्य उपस्थित थे।